Move to Jagran APP

समस्त किसानों को मिले फसल का मुआवजा

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मिले। किसानों की समस्या से अवगत कराया। बोले क्रय केंद्रों पर धान बेचने को किसानों को तमाम तरह की दुश्वारियां झेलनी पड़ रहीं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 06:17 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:17 PM (IST)
समस्त किसानों को मिले फसल का मुआवजा
समस्त किसानों को मिले फसल का मुआवजा

जागरण संवाददाता, चंदौली : पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मिले। किसानों की समस्या से अवगत कराया। बोले, क्रय केंद्रों पर धान बेचने को किसानों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रहीं। बेमौसम बरसात से किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई। क्रय केंद्रों पर भी अनाज भीग गया है। ऐसे में जिला प्रशासन सभी किसानों की बर्बाद फसल का सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजे। सरकार को समस्त किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा, कृषि प्रधान जिले के किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ पराली जलाने के आरोप में जिला प्रशासन उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहा है। दूसरी तरफ बारिश के चलते अनाज भीग गया। इससे किसानों की कमर टूट गई है। संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते क्रय केंद्रों पर किसानों का अनाज भींग गया। यदि खरीद की रफ्तार तेज होती तो किसानों को क्रय केंद्रों पर नंबर का इंतजार नहीं करना पड़ता। बोले सरकार ने बीमित फसलों की क्षतिपूर्ति का भरोसा दिलाया है। जबकि चक्रवाती बारिश में किसानों की 50 फीसद से अधिक फसल का नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को समस्त किसानों को मुआवजा देना चाहिए। आरोप लगाया क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद में लापरवाही बरती जा रही है। इसके चलते तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। बोले, धान खरीद की लगातार मानीटरिग की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.