Move to Jagran APP

जीटीआर ब्रिज से नईसट्टी तक लगा भीषण जाम

मिनी महानगर में लोगों को जाम कब परेशान कर देगी कुछ कहा नहीं जा सकता। बुधवार की दोपहर भीषण जाम लगने गया। जीटीआर ब्रिज से नईसट्टी तक वाहनों की कतार लग गई। लगभग दो घंटे तक वाहन सवार जाम में फंसे रहे। कई स्कूली वाहनों के पहिये भी थम गए। जाम लगने से वाहन सवार परेशान हो गए। यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम समाप्त करवाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 11:03 PM (IST)
जीटीआर ब्रिज से नईसट्टी तक लगा भीषण जाम
जीटीआर ब्रिज से नईसट्टी तक लगा भीषण जाम

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मिनी महानगर में लोगों को जाम कब परेशान कर देगी कुछ कहा नहीं जा सकता। बुधवार की दोपहर भीषण जाम लगने गया। जीटीआर ब्रिज से नईसट्टी तक वाहनों की कतार लग गई। लगभग दो घंटे तक वाहन सवार जाम में फंसे रहे। कई स्कूली वाहनों के पहिये भी थम गए। जाम लगने से वाहन सवार परेशान हो गए। यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम समाप्त करवाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

loksabha election banner

नगर को जाम मुक्त करने के लिए प्रशासन ने कई प्रयास किया, लेकिन हर प्रयास फेल हो गया। जीटी रोड पर जहां तहां खड़े होने वाले वाहनों के लिए दामोदरदास पोखरा व चकिया तिराहे पर अस्थाई वाहन स्टैंड बनाया गया। इस व्यवस्था भी कुछ दिनों के बाद बेकार हो गई। इसके बाद जीटीआर ब्रिज पर वाहनों को खड़ा करने का आदेश जारी किया गया। फिर पुलिस ने नया रूट डायवर्जन प्लान बनाया। इसके तहत फायर ब्रिगेड व चकिया तिराहे पर सवारी वाहनों को रोक दिया जा रहा था। कुछ दिनों तक लोगों को नगर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिली, लेकिन फिर डायवर्जन हटाया गया। अब एक बार फिर से लोग जाम के झाम से परेशान हो गए हैं। बुधवार की दोपहर जीटीआर ब्रिज से नईसट्टी तक वाहनों की कतार लग गई। जीटीआर ब्रिज के पास चहनियां की तरफ से आने वाले वाहन पुल पर चढ़ने लगे तो जाम ने और विकराल रूप ले लिया। बाद में पुलिस ने एक-एक तरफ से वाहनों को रवाना करना शुरू किया। लगभग दो घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.