Move to Jagran APP

ग्लो साइन बोर्ड पर खर्च कर दिए नौ लाख

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नामकरण में रेलवे को काफी धन खर्च करना पड़ा। केवल नए ग्लो शाईन बोर्डों पर ही नौ लाख छह हजार आठ सौ रुपये व्यय हो गए। आरटीआई एक्टिविस्ट कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष और अधिवक्ता संतोष पाठक द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचना में वरीय मंडल विद्युत अभियंता की ओर यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है। संतोष पाठक ने पूर्व मध्य रेल से जन सूचना अधिकार

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 06:48 PM (IST)
ग्लो साइन बोर्ड पर खर्च कर दिए नौ लाख
ग्लो साइन बोर्ड पर खर्च कर दिए नौ लाख

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नामकरण में रेलवे को काफी धन खर्च करना पड़ा। केवल नए ग्लो शाइन बोर्डों पर ही नौ लाख छह हजार आठ सौ रुपये व्यय हो गए। आरटीआइ एक्टिविस्ट कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष और अधिवक्ता संतोष पाठक द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचना में वरीय मंडल विद्युत अभियंता की ओर से यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

loksabha election banner

संतोष पाठक ने पूर्व मध्य रेल से जन सूचना अधिकार के तहत तीन ¨बदुओं पर सूचना मांगी थी। पूछा था कि नामकरण कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में कितना धन खर्च किया गया है। ग्लो शाइन बोर्ड को बदलने में कितना धन व्यय हुआ। रेलवे की ओर से जो सूचना उपलब्ध कराई गई। उसके अनुसार प्रचार-प्रसार पर कोई धनराशि खर्च नहीं की गई। लेकिन जगह-जगह लगाए गए ग्लो शाइन बोर्डों पर नौ लाख छह हजार आठ सौ रुपये खर्च किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.