Move to Jagran APP

दिल्ली से आने वाले 84 यात्रियों की जांच, एक पाजिटिव

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) दिल्ली में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 07:30 PM (IST)
दिल्ली से आने वाले 84 यात्रियों की जांच, एक पाजिटिव
दिल्ली से आने वाले 84 यात्रियों की जांच, एक पाजिटिव

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : दिल्ली में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिल्ली से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है। गुरुवार की रात 65 यात्रियों की जांच हुई, इसमें एक यात्री का रिपोर्ट पाजिटिव आई। उसे रेलवे के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह 19 यात्रियों की जांच हुई। दो दिन में जंक्शन पर 211 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। जंक्शन पर तीन शिफ्टों में 15 स्वास्थ्य कर्मी जांच कर रहे हैं।

loksabha election banner

देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद दिल्ली सहित अन्य राज्यों के लोग सफर कर रहे हैं। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों की जांच करने का आदेश दिया है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर टीम गठित कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की है कि यात्रियों के प्लेटफार्म पर उतरते ही सबसे पहले कोविड जांच होगी। इतना ही नहीं मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन पर कोविड हेल्प डेस्क बनाकर जांच के इंतजाम और जागरूकता का निर्देश है। प्रभारी नोडल अधिकारी डा. आरबी शरण सिंह ने कहा एक यात्री की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल टीम लगा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.