60 पाउच देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
60 पाउच देशी शराब बरामद दो गिरफ्तार
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 05:41 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 05:41 PM (IST)
जासं, बरहनी (चंदौली) : कंदवा थाना के सिसौरा नहर पुलिया के समीप से पुलिस ने रविवार की सुबह 60 शीशी देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिग कर रही थी। एक बाइक से दो लोग सिसौरा नहर पुलिया की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 60 पाउच देसी शराब बरामद हुई। आरोपित रविद्र राजभर व दिलीप गुप्ता ग्राम सिसौरा थाना रामगढ़ जिला कैमूर बिहार के निवासी बताए गए हैं। टीम में एसआइ राजकुमार यादव, शैलेश यादव शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें