दाम्पत्य सूत्र में बंधे 42 जोड़े
विकास खंड सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत 42 हिन्दू व मुस्लिम जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। उनके परिजनों के चेहरों पर खुशियां छलक रही थी। इस मौके पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जोड़ों को उपहार में विभिन्न घरेलू सामाग्री दी गई। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अर्न्तगत ब्लॉक मुख्यालय पर विवाह समारोह का आयोजन किया गया था।
जासं, सकलडीहा (चंदौली): विकास खंड सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 42 हिन्दू व मुस्लिम जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। उनके परिजनों के चेहरों पर खुशियां छलक रही थी। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जोड़ों को उपहार में विभिन्न घरेलू सामग्री दी गई।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक मुख्यालय पर विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें 40 जोड़ी हिन्दू और 2 मुस्लिम जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ जीवन निर्वाह की कसमें खाई। सभी दंपतियों को चांदी की पायल , बर्तन सेट, कपड़ा व मोबाइल सहित अन्य घरेलू सामग्री प्रदान की गई। भाजपा नेता सुर्यमुनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख संजीव ¨सह, बीडीओ गुलाब चन्द्र व प्रधान अमित ¨सह सहित अन्य लोगों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। एडीओ पंचायत विजय लाल, आलोक पांडेय, जगदीश प्रसाद, सचिव राम ¨सह, विनोद सेठ, शिवाजी ¨सह, मनोज ¨सह आदि उपस्थित थे।