अगले वर्ष जिले में रोपे जाएंगे 40 लाख पौधे
????? ??. ??? ?????????? ?? ????????? ??? ???????? ?? ?????????? ?????? ??? ???? ???????? ????? ?? ???? ???? ????? ???? 2020 ??? ???????? ?? ??? ??????? ?? ?????? ?????? ???? ???? ??? ?? ????? ? ????? ??? ??? ???? ??? ????? ????? ?? ??????? ? ?????? ?? ?????? ???? ???? ???? ???? ??? 40 ??? ????? ?? ???? ????? ??????
जासं, चंदौली : सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2020 में पौधारोपण के लिए विभागों को लक्ष्य आवंटित किया गया। साथ ही जुलाई व अगस्त माह में जिले में रोपित पौधों के संरक्षण व देखभाल की रणनीति बनी। अगले वर्ष जनपद में 40 लाख पौधों का रोपण कराया जाएगा।
उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में जिले में विभिन्न विभागों की ओर से 40 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें वन विभाग की ओर से 25.11 लाख, ग्राम्य विकास 9.38, राजस्व 10.68, पंचायती राज 10.68, आवास विकास 4300, औद्योगिक विकास विभाग 3000, नगर विकास 14 हजार, पीडब्ल्यूडी 7600, सिचाई विभाग 7600, रेशम विभाग 4900, कृषि विभाग 16 हजार, पशुपालन 5000, माध्यमिक शिक्षा 21 हजार, बेसिक शिक्षा 21 हजार, उद्यान विभाग 10.68 हजार सहित अन्य विभागों को पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
सीडीओ ने कहा कि पूर्व में रोपित पौधों का संरक्षण बहुत जरूरी है। इसके लिए पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया जाए। पौधारोपण अभियान में विशेष रूप से योगदान देने वाले सामाजिक संगठन और समाजसेवी व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे अभियान को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। आमजन का जुड़ाव शासन के इस अभियान के साथ बढ़ेगा। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, डा. महेश उपस्थित थे।