मातम में बदली शादी की खुशी
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइयां गांव में शादी की खुशी मातम में बदल ग
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइयां गांव में शादी की खुशी मातम में बदल गई। सोमवार को शमशेर शर्मा अपने भतीजे के साथ अपने ससुराल बेटे के शादी का कार्ड देने गए थे। लौटते समय सकलडीहा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास एक जाइलो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। शमशेर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं भतीजा शिव प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक शमशेर के पुत्र आत्म प्रकाश का 12 मई को विवाह था। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। इसी आपाधापी में सोमवार को शमशेर भतीजे शिव प्रसाद के साथ बाइक से अपनी ससुराल पांडेयपुर (धानापुर) कार्ड बांटने गए थे। लौटते समय सकलडीहा-डेढ़ावल मार्ग पर धरहरा गांव के समीप तेज गति से आ रही जाइलो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शमशेर की मौके पर मौत हो गई। जबकि शिव प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे आत्म प्रकाश व पवन और बेटियां पूनम व शालिनी के अलावा पत्नी हीरामणि देवी का रो रोकर बुरा हाल था।