सड़क दुर्घटना में चार घायल
सड़क दुर्घटना में चार घायल
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 05:11 PM (IST)
जासं, चकिया (चंदौली): कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार व शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गुरुवार की सुबह सैदूपुर गांव के पास बाइक की चपेट में आने से दीपक 7 वर्ष घायल हो गया। चांद, कैमूर निवासी दीपक अपनी मां के साथ राखी बंधवाने के लिए पैदल ही जा रहा था। ताजपुर गांव निवासी कन्हैया 80 वर्ष सिकंदरपुर गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। शुक्रवार को लोहता, चांद बिहार निवासी बाइक सवार सोनवर अंसारी बाइक से गिरकर घायल हो गए। वहीं शिकारगंज कस्बा बाजार के पास सोनबरसा निवासी कौशल अंसारी 32 वर्ष बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें