आग से 25 किसानों की अरहर की फसल नष्ट
कंदवा थाना क्षेत्र के चिरईगांव गांव के सिवान में शुक्रवार
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 10:06 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 11:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : कंदवा थाना क्षेत्र के चिरईगांव गांव के सिवान में शुक्रवार की शाम अचानक लगी आग से 25 किसानों की अरहर की फसल जलकर नष्ट हो गई। मौके पर पहुंचे किसानों ने लाठी डंडे से पीटकर आगे बढ़ रही आग पर काबू पाया।
पुलिस भी पहुंच गई। नदी के तटवर्ती इलाके में सैकड़ों किसानों ने अरहर की खेती की है। शाम को नदी पास झाड़ियों में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग अरहर के खेतों तक पहुंच गई। किसान सतेंद्र सिंह, अरुण सिंह, गुप्तनाथ सिंह, शेखर सिंह, विजय बहादुर, संजय, राजबिहारी सिंह, सदा सिंह, हरिद्वार सिंह, सुभाष सिंह, मोनू सिंह, कलामुद्दीन अंसारी, मन्नू सिंह, रमाशंकर सिंह आदि की अरहर की फसल नष्ट हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें