जंक्शन से 21 किलो गांजा बरामद, तस्कर गायब
जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों ने सोमवार को स्थानीय जं
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों ने सोमवार को स्थानीय जंक्शन से ट्राली बैग से 20 किलो 678 ग्राम गांजा बरामद किया। तस्करों की खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। भारी मात्रा में गांजा मिलने से खलबली मची रही।
सुबह नौ बजे जवान प्लेटफार्मों की जांच पड़ताल कर रहे थे। प्लेटफार्म आठ पर पहुंचे तो एक स्थान पर छह बैग रखे थे। बैग के पास कोई व्यक्ति भी नहीं था। संदेह हुआ तो जवानों ने बैग के स्वामी की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन किसी भी यात्री ने बैगों को अपना नहीं बताया। एक ट्राली बैग को खोला गया तो उसमें गांजा मिला। जवानों ने सारे ट्राली बैग दिए तो पैकेटों में बंधा गांजा बरामद हुआ। तौल कराई तो लगभग 21 किलो था।
वर्जन..
तस्करी पर अंकुश लगाने को लगातार जांच कराई जा रही है। बरामद गांजा किसका है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
आशीष मिश्र, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, पीडीडीयू मंडल