20 स्वस्थ, 19 नए संक्रमित मिले
जागरण संवाददाता चंदौली जिले में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की
जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की शाम 19 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जबकि 20 लोगों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 1339 लोगों का सैंपल लिया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी सैंपलिग कराई जाएगी।
जिले में कोरोना के अब तक कुल 3505 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 3284 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 178 सक्रिय केस हैं। अब तक 41 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद आमजन सतर्क नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन लोगों पर इसका असर नहीं पड़ रहा। संक्रमण को लेकर लोग बेपरवाह बने हुए हैं। नगरों व ग्रामीण इलाकों में बिना मास्क के घूम रहे। वहीं शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही। सार्वजनिक स्थलों पर भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। इससे संक्रमण की रफ्तार तेज है।