17 स्वस्थ, 19 की रिपोर्ट आई पाजिटिव
जागरण संवाददाता चंदौली जिले में कोरोना का मीटर तेजी से भाग रहा है। गुरुवार की शाम 19
जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में कोरोना का मीटर तेजी से भाग रहा है। गुरुवार की शाम 19 नए मरीज मिले। जबकि 17 के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 1073 लोगों की सैंपलिग कराई गई। जिला प्रशासन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुटा है।
संक्रमितों में एक बालिका, तीन बालक, सात महिलाएं व आठ पुरूष हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। इनमें एक शिक्षक, दो किसान, तीन गृहणी, एक मजदूर, दो निजी कंपनी के कर्मचारी, एक अनुदेशक और छह छात्र हैं। जनपद में बरहनी ब्लाक से दो, चहनियां दो, चंदौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से चार व नगरीय इलाके से एक, नियामताबाद सात, पीडीडीयू नगर दो और एक व्यक्ति शहाबगंज का रहने वाला है। जिले में कोरोना के अब तक कुल 3486 मामले सामने आए हैं। सक्रिय केस की संख्या 179 है। 3264 स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 41 लोगों की मौत हो चुकी है।