आजीविका मिशन की महिलाओं को 1.65 करोड़ का चेक
राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन की ओर से शुक्रवार को मुख्यालय स्थित केविके सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 1.65 करोड़ का चेक प्रदान किया। धनराशि 251 समूहों में वितरित की जाएगी। इसके अलावा समूहों से जुड़ी 50 महिलाओं को एक-एक लाख का चेक दिया गया। स्वरोजगार को लेकर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
जासं, चंदौली : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से शुक्रवार को मुख्यालय स्थित केविके सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 1.65 करोड़ का चेक प्रदान किया। धनराशि 251 समूहों में वितरित की जाएगी। इसके अलावा समूहों से जुड़ी 50 महिलाओं को एक-एक लाख का चेक दिया गया। स्वरोजगार को लेकर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रभारी मंत्री ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार शहरी व ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिये गरीब महिलाओं को चूल्हा-चौका व घर-गृहस्थी से निकालकर स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनने को प्रोत्साहित किया जा रहा। गांवों में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। समूह की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। महिलाएं गांवों में डिटर्जेंट, माचिस, रुई बत्ती समेत अन्य लघु व कुटीर उद्योग स्थापित कर अपने साथ ही परिवार के भरण-पोषण में योगदान दे रही हैं। स्कूली ड्रेस की सिलाई व निर्माण में भी समूह की महिलाओं की मदद ली जा रही। डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे ने बताया कि आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के लिए अपने पैरों पर खड़ा होने का जरिया है। महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन रहीं। बेहतर काम पर प्रबंधक सम्मानित
प्रभारी मंत्री ने चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक रमेश सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की वित्तीय गतिविधियों के लिए बेहतर काम करने पर सम्मान मिला।