16 स्वस्थ, नौ की रिपोर्ट पाजिटिव
जागरण संवाददाता चंदौली जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। मंगलवार की शाम नौ लोगों क
By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 08:35 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 08:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। मंगलवार की शाम नौ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई जबकि 16 व्यक्ति स्वस्थ हो गए। 1502 लोगों का सैंपल लिया गया। जिला प्रशासन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रहा है। संक्रमितों में तीन महिलाएं व छह पुरुष हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। इनमें एक-एक बैंक कर्मी व मजदूर हैं। तीन गृहिणी और दो-दो निजी कंपनी के कर्मचारी और छात्र हैं। जिले में बरहनी, सदर व सकलडीहा ब्लाक से एक-एक, पीडीडीयू नगर से छह हैं। कोरोना के अब तक 4182 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सक्रिय केस की संख्या 150 और 3983 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से 48 लोगों की मौत हो चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें