Move to Jagran APP

10 हजार 353 लोगों को किया गया पाबंद

(चंदौली) शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन गंभीर है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सीओ अनिरूद्ध सिंह ने सर्किल के पांचों थानों में 30 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:27 PM (IST)
10 हजार 353 लोगों को किया गया पाबंद
10 हजार 353 लोगों को किया गया पाबंद

जासं,सकलडीहा (चंदौली) शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन गंभीर है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सीओ अनिरूद्ध सिंह ने सर्किल के पांचों थानों में 30 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं 88 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट समेत 10 हजार 353 लोगों को पाबंद किया गया है। पुलिसिया कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

loksabha election banner

सकलडीहा सर्किल अ‌र्न्तगत बलुआ, धानापुर, धीना, कंदवा और सकलडीहा थाना है। चुनाव को देखते हुए एसपी और डीएम की ओर से शस्त्र और अराजकतत्वों को पाबंद किया जा रहा है। इस क्रम में सकलडीहा थाने में पांच लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट कार्रवाई की गयी है। इसके अलावा धानापुर 4,धीना 10, बलुआ 8, कंदवा 3 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गयी है। वही मिनी गुंडा एक्ट के तहत सकलडीहा 10, धानापुर 13, धीना 4, बलुआ 32, कंदवा में 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस क्रम में पांचों थाने में 10 हजार 353 लोगों को पाबंद किया गया है। 4 हजार 650 लोगों को नोटिस तामिल किया जा चुका है। वहीं पांचों थानों में कुल 2209 शस्त्र धारकों के सापेक्ष 1498 शस्त्र जमा किया जा चुका है। सीओ ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर अवांछनीय तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.