सीएए की बारीकियों को समझ रहे हैं युवा : अनिल शर्मा
छतारी क्षेत्र के कई गांवों में शिकारपुर विधायक एवं राज्यमंत्री अनिल शर्मा का स्वागत किया गया। वहीं गांव सालाबाद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया।
बुलंदशहर, जेएनएन। छतारी क्षेत्र के कई गांवों में शिकारपुर विधायक एवं राज्यमंत्री अनिल शर्मा का स्वागत किया गया। वहीं गांव सालाबाद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया।
गांव सालाबाद में शिकारपुर विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अनिल शर्मा सोमवार दोपहर को पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने गांव में सीसी रोड का लोकार्पण किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने सैदगढ़ी-सालाबाद तक टूटी सड़क की मरम्मत, चौढेरा से अहमदगढ़ तक सीधी सड़क बनवाने, स्वास्थ्य उपकेंद्र, बिजली, पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। जिसके बाद उन्होंने गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ विपक्षी भ्रांतियां फैला रहे हैं। जिनसे सभी को दूर रहने की आवश्कता है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम नागरिकता लेने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने का हैं। इसके अलावा उन्होंने सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। इसके बाद उनका गांव समसपुर, मदनपुर आदि गांवों में भी स्वागत किया गया। इस मौके पर शिकारपुर तहसीलदार राजकुमार भास्कर, बीडीओ नरेश सोलंकी, विजयपाल, विजेंद्र सिंह, धर्म सिंह, सत्यपाल प्रधान, कृपाल कश्यप, रिकू शर्मा, कमल सिंह, जुगेंद्र सिंह आदि रहे।