किसानों की फसल बर्बादी के लिये योगी सरकार जिम्मेदार : डीपी ¨सह
बेसहारा पशु एवं जंगली जानवरों ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर रखा है।
औरंगाबाद : बेसहारा पशु एवं जंगली जानवरों ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर रखा है। जिससे महंगे खाद बीज खेती में लगाने के बावजूद भी किसानों की फसलों के उत्पादन की संभावना शून्य हो गई है। किसानों की फसल बर्बादी के लिए प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। उक्त विचार किसानसभा केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड डीपी ¨सह ने खानपुर के गांव सौंझना झांया में गुरुवार को आयोजित बीस गांवों की महापंचायत में व्यक्त किए।
गुरुवार को खानपुर के गांव सौंझना झांया में किसानसभा के तत्वाधान में क्षेत्र के गांव जाड़ौल, ईलना, पर्वाना, अभयपुर, माजरा, ईमलिया, गुरावली, जीवनपुरा, मनियाटीकरी समेत करीब बीस गांवों के किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत को संबोधित करते कामरेड डीपी ¨सह ने कहा कि किसानों ने महंगे खाद बीज लेकर अपनी फसल को तैयार किया है। लेकिन उस फसल को बेसहारा पशु और जंगली जानवर बर्बाद कर रहे हैं। जिसके लिये योगी सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। किसान नेता चौधरी मीर ¨सह ने कहा कि योगी सरकार साधु सन्यासियों की पेंशन करने में लगी है। यदि सरकार बेसहारा पशु पालकों की पेंशन कर दे तो एक भी बेसहारा पशु खेतों व सड़कों पर नहीं मिलेगा। सरकार को स्वयं बेसहारा पशुओं के रखरखाव की व्यवस्था करनी चाहिये। जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल ¨सह ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर पूरे प्रदेश में किसानसभा आंदोलन चला रही है। पांच फरवरी को स्याना तहसील पर होने वाले धरना प्रदर्शन में किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। महापंचायत की अध्यक्षता नंदलाल पाठक और संचालन हरेन्द्र ¨सह ने किया। इस मौके पर नत्थी ¨सह, हरकेश ¨सह, इरफान अली, तेज ¨सह, प्रमोद शर्मा, श्रीपाल ¨सह, योगेंद्र पाल ¨सह, बिजेन्द्र ¨सह, सुन्दर ¨सह, मौहर ¨सह, राकेश ¨सह, गजेन्द्र ¨सह, भगत ¨सह, धर्म ¨सह आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।