करवाचौथ के लिए जमकर हो रही खरीदारी
सुहागिनों के प्रमुख त्योहार करवाचौथ की तैयारी में बाजारों में जमकर खरीददारी हो रही है। कपड़े, ज्वैलरी, कास्मेटिक, गिफ्ट, ब्यूटी पार्लर आदि दुकानों पर महिलाओं की भीड़ है। वहीं नव विवाहित महिलाएं अपने पहले करवाचौथ पर खास तैयारी में जुटी है।
बुलंदशहर: सुहागिनों के प्रमुख त्योहार करवाचौथ की तैयारी में बाजारों में जमकर खरीददारी हो रही है। कपड़े, ज्वैलरी, कास्मेटिक, गिफ्ट, ब्यूटी पार्लर आदि दुकानों पर महिलाओं की भीड़ है। वहीं नव विवाहित महिलाएं अपने पहले करवाचौथ पर खास तैयारी में जुटी है।
गुरुवार को शहर के चौक बाजार, अंसारी बाजार, साठा और कृष्णानगर आदि बाजारों में दिन निकलते ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार को भुनाने के लिए दुकानदारों ने भी दुकानों को सामान से भरा हुआ है। चूड़ी विक्रेता रसीद ने बताया दो दिन से रंगबिरंगी चूड़ियां खूब बिक रही हैं। फिल्मों के नाम पर चुड़ियों की डिमांड की जा रही है। जबकि नई नवेली दुल्हन चूड़ा को पसंद कर रही है। बाजार में पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक की चूड़ियां उपलब्ध हैं। दुकानदार राजकुमार ने बताया कि इस बार पतियों के लिए भी विशेष उपहार बाजार में उपलब्ध हैं। दिल के आकार की चॉकलेट की खूब बिक्री हो रही है। नए ग्री¨टग कार्ड भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। कास्मेटिक की दुकानों पर महिलाएं सजने-संवरने के लिए क्रीम, पाउडर, काजल, ¨बदी आदि सामान खरीद रही हैं।
सर्राफ अमित गोविल, अभिषेक गोयल, वैष्णवी बजाज, दीपक भटनागर और मोहित अग्रवाल आदि ने बताया कि सबसे ज्यादा बिछुआ की बिक्री हो रही है। करवाचौथ के लिए डिजाइनदार बिछुआ की अधिक मांग हैं। उधर, पत्नियों को देने के लिए पुरुष अंगूठी, झूमकी, चेन, नोजपिन आदि खरीद रहे हैं। पार्लर में हर तरह के डिस्काउंट आफर
ब्यूटी पार्लर पर कम और ज्यादा दोनों रेंज के ब्यूटी आफर हैं। फेशियल के साथ ही ब्लीच, आइब्रो, अपर लिप्स फ्री। हेयर कलर के साथ ट्रि¨मग फ्री दी जा रही है। फेशियल के साथ मेनिक्योर फ्री, मेनिक्योर के साथ पेडिक्योर व मेहंदी फ्री में उपलब्ध है। लंबे समय तक चलने वाले मेकअप की बाजार में खूब डिमांड है। करवाचौथ के लिए स्पेशल मेकअप किया जा रहा है।