पूजा करने गई महिला की गला दबाकर हत्या
खेत पर बने देवी-देवता की पूजा करने गई महिला की महिला की रंजिशन गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
बुलंदशहर जेएनएन। खेत पर बने देवी-देवता की पूजा करने गई महिला की महिला की रंजिशन गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
सोमवार सुबह गांव हसनपुर गांव निवासी कविता (30) पत्नी कुशलपाल सिंह खेत पर बनाए गए देवता स्थल पर पूजा करने गई थी। इसी दौरान किसी ने कविता का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई, तो आरोपित उसे मरा हुआ समझकर खेत में फेंककर चला गया। इस दौरान गांव निवासी ही एक महिला मौके पर पहुंची, तो उसने कविता को खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। परिजन महिला को लेकर झाझर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों के मना करने पर परिजन कैलाश अस्पताल जेवर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सुरेश कुमार, एसपी देहात हरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पति ने गांव के ही पांच लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ खुर्जा सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी नवल, धोनी, कृष्णा, हेमंत समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।