दहेज के लिए महिला की हत्या, दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का मामला मंगलवार की सुबह सामने आया। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति सहित दस लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
बुलंदशहर, जेएनएन। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का मामला मंगलवार की सुबह सामने आया। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति सहित दस लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
डिबाई थाना क्षेत्र निवासी सतोहा निवासी राधिका (26) की शादी छह वर्ष पहले कस्बा के मोहल्ला औझा, इमरती वाली गली निवासी कपिल के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर महिला का उत्पीड़न करने लगे। कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास भी हुआ। उधर, सोमवार देर रात महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति व सास ससुर सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपित पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप