महिला को ससुराल पक्ष ने जमकर पीटा
चौकी दौलतपुर क्षेत्र के सूरजपुर मखैना गांव निवासी मालवती पत्नी अनिल कुमार ने अपने देवर देवरानी और ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके देवर ने उसके पति की हत्या कर दी थी।
बुलंदशहर, जेएनएन। चौकी दौलतपुर क्षेत्र के सूरजपुर मखैना गांव निवासी मालवती पत्नी अनिल कुमार ने अपने देवर, देवरानी और ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके देवर ने उसके पति की हत्या कर दी थी। उसके पति का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इस मुकदमें की वह पैरवी कर रही है। इसी बात से नाराज होकर उसका देवर और देवरानी आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। इस मारपीट में उसका ससुर भी शामिल है। बीती 20 अक्टूबर को वह तारीख पर न्यायालय जा रही थी, तो उसके ससुर ने उसे पकड़ लिया। तीनों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। इस पिटाई से उसका सिर फट गया। आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। इसी दहशत से वह अपने दो बच्चों को लेकर मायके में रह रही हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।