Move to Jagran APP

अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी ने कराई धर्मसिंह की हत्या

ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर केहरी में होली के दिन हुए धर्म सिंह हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी उसके भाई और प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति धर्मसिंह की हत्या करवाई थी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 07:30 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 07:30 PM (IST)
अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी ने कराई धर्मसिंह की हत्या
अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी ने कराई धर्मसिंह की हत्या

बुलंदशहर, जेएनएन। ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर केहरी में होली के दिन हुए धर्म सिंह हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके भाई और प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति धर्मसिंह की हत्या करवाई थी।

loksabha election banner

पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि गत 29 मार्च की सुबह ककोड़ के सुनपेड़ा निवासी रघुराज शर्मा के खेत में ट्यूबवैल के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त (40) धर्म सिंह पुत्र शिवचरन सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस जांच पड़ताल के दौरान मृतक की पत्नी रजनी, उसके भाई शिवम निवासी गांव सौंदा हबीबपुर थाना खुर्जा नगर और मृतक के गांव निवासी अशोक के नाम प्रकाश में आए। जिन्हें पुलिस ने बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि धर्मसिंह का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व रजनी के साथ हुआ था। दोनों की उम्र में करीब 10 वर्ष का अंतर था। रजनी के गांव निवासी अशोक के साथ अवैध संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी धर्म सिंह को हुई तो वह आए दिन विरोध कर रजनी के साथ मारपीट करता था। रजनी ने अपने भाई शिवम और स्वजन को इस बारे में बताया था। इसी के चलते रजनी ने धर्म सिंह को रास्ते से हटाने की योजना अशोक के साथ तैयार की। रजनी ने 28 मार्च को अपने प्रेमी अशोक की बाइक धर्म सिंह को दिलाई और ककोड़ बाजार से कुछ सामान लाने के लिए भेज दिया। बहन से जानकारी मिलने के बाद शिवम भी ककोड़ पहुंच गया। जहां उसने धर्म सिंह को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद धर्म सिंह सामान खरीद कर अपने गांव जाने लगा। लेकिन रास्ते में शिवम ने फिर उसे रोक लिया और रघुराज के ट्यूबवैल के पास शराब पिलाई। जिसके बाद बेहद नशे में होने पर आरोपी शिवम ने अगौंछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव की शिनाख्त न हो इसके लिए उसके चेहरे पर ईंटों से प्रहार कर दिए। आरोपित शिवम की निशानदेही पर पुलिस ने अशोक की बाइक भी बरामद कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.