Move to Jagran APP

सूर्यदेव ने दिए दर्शन, खिली धूप से मिली राहत

जेएनएन बुलंदशहर जिले पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम होने लगा है। सोमवार को दिन निकलते ही धूप खिलने से यह संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी रही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 10:40 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 10:40 PM (IST)
सूर्यदेव ने दिए दर्शन, खिली धूप से मिली राहत
सूर्यदेव ने दिए दर्शन, खिली धूप से मिली राहत

जेएनएन, बुलंदशहर : जिले पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम होने लगा है। सोमवार को दिन निकलते ही धूप खिलने से यह संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। जिनके बीच सूर्य देव की आंख मिचोली चलती रही। हवा की गति भी बढ़ी रही। न्यूनतम तापमान में रविवार के मुकाबले तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान यथावत रहा। ऐसे में दिन के साथ रात्रि अधिक सर्द महसूस की गई। वहीं, मौसम विभाग ने अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना जताई है।

loksabha election banner

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही बुधवार से इस सप्ताह चमक-गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन निकलने पर आसमान में बादल छाए रहे। रविवार तक रूक-रूक कर कहीं हल्की फुहारे तो कभी बूंदाबांदी हुई। हवा की गति भी बढ़ी रही। इससे पारा नीचे आया। अब सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान में छाए बादल छटने लगे हैं। सूर्यदेव भी दर्शन दे रहे हैं। हालांकि सूर्यदेव और बादलों के बीच लुका-छिपी भी चलती रही। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, मौसम विज्ञानी डा. रामानंद पटेल के अनुसार अब जिले पर पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा है।धीरे-धीरे इसका असर पूरी तरह हट जाएगा और मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि आसमान में बदली छाए रहने की संभावना बनी रहेगी।

वहीं, मौसम विभाग ने अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना जताई है।

----

हवा की दिशा : पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी

हवा की गति : 7 किलोमीटर प्रतिघंटा

तापमान : अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम 8 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.