दो दिन और खराब रहेगा मौसम, विभाग ने दी चेतावनी
तेज ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। आगामी दो दिन मौसम और खराब रहने का अंदेशा है।
बुलंदशहर, जेएनएन। तेज ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। आगामी दो दिन मौसम और खराब रहेगा। इसके लिए विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। इन दिनों में चमक के साथ तेज बरसात हो सकती है। साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। बदलते मौसम से सर्दी में और इजाफा होगा। शनिवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गया। पूरे दिन लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। घने कोहरे के कारण ²श्यता कमजोर दिखी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। शनिवार को सुबह से ही बरसात शुरू हो गई। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन सर्द हवा और बादलों के घेराव से यह धूप लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पाई। मौसम विभाग के विज्ञानी डा. रामानंद पटेल के अनुसार अभी दो दिन और मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति बढ़ने से तेज ठंड बनी रहेगी। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले पड़ सकते हैं। वहीं बरसात की संभावना से किसान मायूस है। किसानों का कहना है कि यह बरसात आलू सरसों और मटर की फसल का नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि गेहूं जौ और जई की फसल करने वाले किसान खुश हैं।
हत्यारोपी के मकान पर 82 का नोटिस चस्पा
संवाद सूत्र, शिकारपुर: नगर के न्यू शिवलोक कॉलोनी निवासी अजय शर्मा की हत्या में फरार आरोपी गांव तैयबपुर निवासी लोकेश उफऱ् भाटी के मकान पर कुर्की से पूर्व 82 की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके मकान तथा ग्राम पंचायत व स्कूल के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया है। इसके अलावा गांव में मुनादी भी कराई गई। कोतवाली प्रभारी ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि अजय हत्याकांड में सात आरोपी जेल जा चुके हैं। लोकेश उफऱ् भाटी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। भाटी पर एसपी संतोष कुमार सिंह की ओर से 25 हजार का इनाम भी घोषित है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।