Move to Jagran APP

मौसम का बदला मिजाज, बारिश से गिरा तापमान

सुबह हल्की बरसात होने से मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। दिनभर कोहरा छाया रहा। इससे तापमान नीचे खिसक गया और दिन भर शीतलहर ने भी लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों ने हल्की बूंदा-बंदी के साथ अभी दो दिन और इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 05:53 PM (IST)
मौसम का बदला मिजाज, बारिश से गिरा तापमान
मौसम का बदला मिजाज, बारिश से गिरा तापमान

जेएनएन, बुलंदशहर। सुबह हल्की बरसात होने से मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। दिनभर कोहरा छाया रहा। इससे तापमान नीचे खिसक गया और दिन भर शीतलहर ने भी लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों ने हल्की बूंदा-बंदी के साथ अभी दो दिन और इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया है।

loksabha election banner

दिसंबर के शुरुआत ठंड का असर कम दिखाई दे रहा था। शनिवार को मौसम ने करवट बदली और सुबह आठ बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधा घंटे की बारिश से मौसम अचानक बदल गया। दिनभर सूर्यदेव बादलों से घिरे रहे। हवा चलने से लोगों को शीतलहर का अहसास होने लगा। मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि 12 दिसंबर से शीत लहर चलनी शुरू हो गई हैं। इसका कारण है कि कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिमी उप्र सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को बरसात हुई। अभी एक दो दिन और बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं का असर अभी कम है। आने वाले दिनों में यह असर बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री तक पहुंचेगा। आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह-शाम धुंध छाई रहेगी। खानपान में अदरक का करें इस्तेमाल

मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को रहन-सहन और खानपान में बदलाव करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लोग अब खाने में अदरक का सेवन जरूर करें। पालक, मेथी का साग खूब खाएं। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें। गर्म कपड़े जरूर पहनें। गेहूं की फसल के लिए लाभदायक

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मौसम में बदलाव का असर आलू की अगेती फसल पर पडे़गा। झुलसा रोग लगने की संभावना रहेगी। किसानों को इसका विशेष ध्यान रखना होगा। हालांकि, गेहूं की फसल के लिए इस तरह का मौसम लाभदायक रहेगा। जबकि पशुओं के लिए कष्टकारी रहेगा। चिकित्सक की सलाह

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजीव प्रसाद ने बताया कि लोग सर्दी में दिल के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें। रोजाना चार से पांच गिलास गर्म पानी जरूर पीएं। सर्दी, बुखार की शिकायत पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं। बारिश से बढ़ी ठिठुरन

संवाद सूत्र, स्याना : नगर-क्षेत्र में शनिवार की सुबह अचानक बारिश होने से मौसम बदल गया। दिनभर धूप नहीं निकलने और ठंडी हवा चलने के कारण पूरे दिन सर्दी महसूस हुई। सड़कों पर कोहरा होने से वाहनों की गति भी धीमी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.