Move to Jagran APP

झारखंड की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में खेलेंगी प्रतीक्षा

शहर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी क्रिकेट खिलाड़ी प्रतीक्षा गौतम झारखंड की अंडर-23 महिला टीम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। अभी तक ये खिलाड़ी झारखंड की अंडर-19 टीम में खेल रही थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 11:10 PM (IST)
झारखंड की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में खेलेंगी प्रतीक्षा
झारखंड की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में खेलेंगी प्रतीक्षा

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी क्रिकेट खिलाड़ी प्रतीक्षा गौतम झारखंड की अंडर-23 महिला टीम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। अभी तक ये खिलाड़ी झारखंड की अंडर-19 टीम में खेल रही थी। इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के गुर शहर की हैरी बालाजी क्रिकेट एकेडमी से सीखे हैं।

loksabha election banner

देवीपुरा शास्त्री पार्क के पास रहने वाली प्रतीक्षा गौतम ने बताया कि अभी वह झारखंड की अंडर-19 महिला टीम में खेल रही है। अगले सप्ताह अंडर-23 महिल टीम के चयन के लिए ट्रायल होगा। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने महिला अंडर-23 व अंडर-19 के प्रशिक्षण के लिए 40 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है। सभी खिलाड़ियों का चयन आनलाइन किया गया है। शुरुआत से ही प्रतिभा को क्रिकेट खेलने का शौक है। क्रिकेट की शुरुआत से अब तक वह हैरी बालाजी क्रिकेट एकेडमी में कोच मुनेश गिरि से प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच मुनेश गिरी ने बताया कि खिलाड़ी के पास आमंत्रण आ गया है। अंडर-19 में बेहतर प्रदर्शन के चलते इसका चयन सौ फीसद पक्का है। शुरूआत से प्रतिभा में क्रिकेट का अच्छा हुनर है। एकेडमी ने तो बस हुनर को तराशा है। देशभर से बुलाई गई 40 महिला खिलाड़ियों में प्रतिभा को बुलाया जाना एकेडमी के लिए गर्व की बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.