मतदान दिन के कामगारों को मिलेगा सवेतन अवकाश
बुलंदशहर विधान सभा उप चुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को किया जाएगा। जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक कर रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:50 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:50 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर विधान सभा उप चुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को किया जाएगा। जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक कर रहा है। सहायक श्रम आयुक्त मुकेश कुमार दीक्षित ने सभी औद्योगिक इकाइयों के मालिकों को पत्र जारी कर मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं। मतदान के दिन कामगारों को सवेतन अवकाश दिया जाएगा। वहीं कामगारों का मतदान के दिन का वेतन नहीं काटने के भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। जिससे कामगार शत-प्रतिशत अपने मत का प्रयोग कर सकें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें