अनूपशहर में गंगा स्नान कर रवाना हुई उमा भारती
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सोमवार को अनूपशहर आकर पूजा अर्चना के बाद गंगा स्नान किया और मंगलवार सुबह यहां से रवाना हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:06 AM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सोमवार को अनूपशहर आकर पूजा अर्चना के बाद गंगा स्नान किया और मंगलवार सुबह यहां से रवाना हो गई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती सोमवार सुबह भोपाल से अनूपशहर पहुंची थीं। उन्होंने दशहरा पर गंगा स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना की। दोपहर को गंगा सदन गेस्ट हाउस में विश्राम किया। शाम को वे भृगु क्षेत्र स्थित आश्रम चली गई। देर शाम वे दोबारा अनूपशहर वापस आई और गंगा सदन में ही रात्रि विश्राम किया। सूत्रों के मुताबिक उन्हें यहां से बद्रीनाथ धाम जाना था, लेकिन वहां का मौसम खराब बताए जाने के बाद उनका कार्यक्रम बदल गया। अनूपशहर आगमन के दौरान उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें