पुराने विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
खुर्जा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। लोगों के दखल के बाद झगड़ा शांत हो सका। पीड़ितों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। लोगों के दखल के बाद झगड़ा शांत हो सका। पीड़ितों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी श्रीपाल और सुरेश के बीच मकान की दीवार को लेकर काफी समय से विवाद होता आ रहा है। रविवार सुबह को उसी विवाद के चलते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। वहां मौजूद लोगों ने किसी तहर दोनों पक्षों को समझाते हुए झगड़ा शांत कराया। झगड़े में एक पक्ष से श्रीपाल, मोहित, काले और दूसरे पक्ष से सुरेश, नरेश घायल हो गए। जिन्हें स्वजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार कराने के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। विद्युत तारों पर लटका टूटा पेड़, हादसे को दे रहा न्योता
स्याना नगर के सीओ आफिस, नगरपालिका व पीडब्लूडी गेस्ट हाउस मार्ग पर लगभग एक सप्ताह से विद्युत लाइन पर एक टूटा पेड़ तारों के बीच लटक रहा है। लेकिन तीन-तीन सरकारी कार्यालय होने पर भी किसी भी अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं गया। वहीं सरकारी कार्यालय होने के कारण मार्ग पर काफी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। जिस कारण मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को हर समय हादसे का डर सता रहा है। विदित हो की लगभग एक सप्ताह पूर्व नगर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आया था। उसी दौरान पालिका मार्ग पर लगा एक पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर गिर गया था। लेकिन किसी भी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। जिस कारण हर तारों पर लटका पेड़ किसी बड़े हादसे को न्योता देता दिख रहा है। पालिका ईओ राजीव कुमार ने बताया कि विद्युत तारों पर लटका टूटा पेड़ की जानकारी विद्युत विभाग को दे दी गयी है।