Move to Jagran APP

हरीतिमा एप से पौधारोपण की होगी जियो टैगिंग

वन महोत्सव पौधारोपण महाकुंभ-2022 के लिए जनपद को 42.78 लाख पौधारोपण का लक्ष्य मिला है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:02 PM (IST)
हरीतिमा एप से पौधारोपण की होगी जियो टैगिंग
हरीतिमा एप से पौधारोपण की होगी जियो टैगिंग

हरीतिमा एप से पौधारोपण की होगी जियो टैगिंग

loksabha election banner

बुलंदशहर, जेएनएन। वन महोत्सव पौधारोपण महाकुंभ 2022 के लिए 42.78 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग सहित 28 विभागों व सामाजिक संस्थाओं, महिला शक्ति, बच्चों और युवाओं की भी पौधारोपण महाकुंभ में सहभागिता होगी। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी किए गए हरीतिमा एप से प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग होगी। अभियान पर सरकार भी नजर रखेगी, इसलिए इस बार कागजों पर ही पौधारोपण नहीं हो पाएगा, विभागों को धरातल पर पौधरोपण कर हर पौधे की सरकारी एप से जिया टैगिंग करानी होगी। लाखों पौधों का ब्योरा हरीतिमा एप पर अपलोड करना होगा। एक-एक पौधे की लोकेशन इसमें दर्ज होगी। किसने पौधा लगाया, पौधा सड़क से कितनी दूरी पर है, पौधे की प्रजाति, फोटो, स्थल पर कितने पौधे और जियो टैगिंग सटीक और पारदर्शिता के अनुसार होगी। हरीतिमा अमृत वन एप पर पौधे का विवरण अपलोड होते ही सरकार की नजर में यह पौधा होगा। महिलाएं, युवा और बच्चे भी बनेंगे पर्यावरण प्रहरी पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। शक्ति वन अभियान के अंतर्गत महिलाएं सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव महीपा जहांगीरपुर गांव में एक हेक्टेयर में 1100 पौधारोपण करेंगी। ग्राम पंचायत की भूमि पर किए पौधारोपण की जियो टैगिंग वन विभाग के कर्मचारी करेंगे। वहीं, अमृत वन अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव में 75-75 पौधे ग्राम प्रधान और सचिव के सान्निध्य में फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को भी अभियान से जोड़ा गया है। वे अपने स्कूल में पौधारोपण करेंगे और इन्हें ही इनकी देखरेख का जिम्मा दिया जाएगा। इस कार्य में स्कूल प्रबंधन की सहभागिता होगी। कालेज में युवाओं को भी निश्शुल्क पौधे मिलेंगे, जिन्हें वे अपने कालेज और इंस्टीट्यूट में रोपेंगे। ..... पांच प्रमुख विभागों का लक्ष्य विभाग : लक्ष्य वन विभाग : 9,62,376 पर्यावरण विभाग : 1,52,166 ग्राम्य विकास विभाग : 19,23,320 कृषि विभाग : 3,68,980 उद्यान विभाग : 2,41,128 राजस्व विभाग : 2,17,560 पंचायती राज विभाग : 2,17,560 ...... इन्होंने कहा... पौधारोपण महाकुंभ एक जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा। जिले को 42 लाख 78 हजार 380 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। विभाग की 19 नर्सरी में 51 लाख पौधे तैयार हैं। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप से प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग होगी। -विनीता सिंह, डीएफओ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.