Move to Jagran APP

समूह की महिलाओं को दिया राशन बांटने का प्रशिक्षण

दानपुर स्थित विकास खंड कार्यालय पर शुक्रवार को अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और राशन डीलरों को राशन बांटने का प्रशिक्षण दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 07:14 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 07:14 PM (IST)
समूह की महिलाओं को दिया राशन बांटने का प्रशिक्षण
समूह की महिलाओं को दिया राशन बांटने का प्रशिक्षण

जेएनएन, बुलंदशहर। दानपुर स्थित विकास खंड कार्यालय पर शुक्रवार को अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और राशन डीलरों को राशन बांटने का प्रशिक्षण दिया।

loksabha election banner

ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी आइएसबी लोकचंद ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार तक चलेगा। इसकी शुरुआत बीते गुरुवार को हुई थी। उन्होंने बताया कि शासन ने अब सूखा राशन बांटने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दी है। ब्लाक में 41 समूह राशन का वितरण करेंगे। सभी राशन डीलर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राशन बांटने में इनका सहयोग करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बाल विकास पोषाहार अधिकारी बृजेश कुमारी, आपूर्ति निरीक्षक पूनम रानी सहित ब्लाक के अधिकारी मौजूद रहे।

रामस्वरूप कन्या इंटर कालेज में जागरूकता अभियान सम्पन्न

संवाद सूत्र, अनूपशहर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर के रामस्वरूप आर्य कन्या इंटर कालेज में कोविड-19 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

शुक्रवार को नगर के रामस्वरूप आर्य कन्या इंटर कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कोविड-19 से बचाव के दिशानिर्देश को ध्यान में रखकर रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा चांदनी प्रथम तथा नीतू द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में भावना प्रथम, साजिया द्वितीय, चांदनी तृतीय स्थान पर रहीं। विजयी छात्राओं को प्रधानाचार्य बबीता सैनी ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। परिणाम की चिता किए बिना प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर मिथलेश, हिमांशु, रीना शमर, रेणुका, बबीता गुप्ता, अलका अग्रवाल आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.