हाईवे पर बेकाबू हुआ ट्रैफिक, लगा जाम
बुलंदशहर रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में रौनक देखी जा रही है। वहीं दूसर
बुलंदशहर: रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में रौनक देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ होली की वजह से नगर हाईवे से लेकर मुख्य बाजार समेत कई जगहों पर बुधवार सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। जिसकी वजह से वाहन रेंगते हुए नजर आए।
होली के पर्व को लेकर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से आने-जाने वाले वाहनों की तादात बढ़ रही है। जिसकी वजह से कई जगहों पर जाम लग गया। भूड़ चौराहे, डीएवी तिराहे, काले आम से स्याना अड्डे समेत नगर के मुख्य बाजार में भी बुधवार सुबह वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली-अलीगढ़ हाईवे-91 और हाईवे संख्या 235 पर भी जाम की स्थिति रही। पुलिसकर्मियों के जाम खुलवाने में पसीना छूट गए। जाम में फंसे लोग घंटों की देरी से गंतव्य तक पहुंचे। वहीं नगर के मुख्य बाजार अंसारी रोड से चौक बाजार में चौपहिया वाहनों के घुसने से जाम की स्थिति बनी रही।
संस, सिकंदराबाद: होली पर्व पर भारी ट्रैफिक के कारण नगर हाईवे पर भीषण जाम की समस्या बनी रही। बढ़ती समस्या को देख पुलिस ने एनएच से बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन किया।
दनकौर, जेवर व गुलावठी तिराहे पर स्थित यह रही कि तीन-तीन वाहनों की लाइन लगने से भीषण जाम लगा। ट्रैफिक कर्मियों के साथ पुलिस बल ने फंसे वाहनों को निकलवाया, लेकिन बड़े वाहनों का आवागमन नगर से होने पर जाम से निजात नहीं मिली। जिसके बाद बुलंदशहर रोड से सिकंदराबाद आने वाले बड़े वाहनों को सुखलापुर तिराहे से व दादरी व गाजियाबाद की आने वाले वाहनों औद्योगिक क्षेत्र से बाइपास होकर संचालित कराया। इससे सायं तीन बजे तक नगर में जाम से निजात मिली। एक से दो किमी तक जाम के कारण वाहनों में फंसे लोग बेहाल रहे।