गाजियाबाद में गांजा बेचने जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में नशे की सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को शुक्रवार रात देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से करीब ढाई लाख का गांजा मिला है। जिसे वह गाजियाबाद में सप्लाई करने जा रहे थे। गुरुवार को भी देहात कोतवाली पुलिस ने उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर में बेचने वाले आरोपितों को पकड़ कर जेल भेजा था।
जेएनएन, बुलंदशहर। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में नशे की सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को शुक्रवार रात देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से करीब ढाई लाख का गांजा मिला है। जिसे वह गाजियाबाद में सप्लाई करने जा रहे थे। गुरुवार को भी देहात कोतवाली पुलिस ने उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर में बेचने वाले आरोपितों को पकड़ कर जेल भेजा था।
देहात कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार रात दारोगा धीरज राठी टीम के साथ अड़ौली तिराहे पर चेकिग कर रहे थे। उसी समय एक स्विफ्ट डिजायर कार आई। पुलिस को देखकर चालक ने कार को दौड़ा ली। पीछा कर पुलिस ने कार को पकड़ लिया। एक तस्कर कार से कूद कर भाग गया। तलाशी लेने पर कार से 30 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम नीरज उर्फ बिट्टू पुत्र हरीशचंद निवासी सुरेंद्रनगर रामघाट रोड थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़, रवि पुत्र दिलेवर निवासी चोढेरा थाना छतारी बुलंदशहर व अजय पुत्र विनय निवासी नंगला मसानी थाना देहली गेट अलीगढ़ बताया। फरार अभियुक्त मथुरा जनपद का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपित काफी समय से गांजे की सप्लाई गाजियाबाद के अलावा नोएडा में कर रहे थे।