ट्रांसफार्मर के कलपुर्जे चोरी कर ले गए चोर
पहासू क्षेत्र में निजी नलकूप के ट्रांसफार्मर के कलपुर्जों को चोर चोरी करके ले गए। शुक्रवार हुई विद्युत विभाग के कर्मियों को जानकारी हुई। मामले में जेई ने पुलिस को तहरीर दी है।
बुलंदशहर, जागरण टीम। पहासू क्षेत्र में निजी नलकूप के ट्रांसफार्मर के कलपुर्जों को चोर चोरी करके ले गए। शुक्रवार हुई विद्युत विभाग के कर्मियों को जानकारी हुई। मामले में जेई ने पुलिस को तहरीर दी है।
क्षेत्र के जरारा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई चंद्रशेखर ने बताया कि गांव खेड़ा नगला निवासी युनूस खां के निजी नलकूप के जोड़ा पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। गुरुवार रात को चोर वहां पहुंच गए। चोरों ने ट्रांसफार्मर को पोल से उतारकर नीचे रख लिया। जिसके बाद ट्रांसफार्मर से तेल समेत अन्य कलपुर्जों को चोर चोरी करके ले गए। शुक्रवार सुबह उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जिस पर संविदाकर्मी देवेंद्र और विकल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच-पड़ताल की। ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद नलकूप की सप्लाई बाधित है। उक्त मामले में जेई ने पुलिस को तहरीर दी है। पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
दानपुर। क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी जुल्फीकार पुत्र सगीर अहमद ने अपने ही गांव के पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीती 12 नवंबर को उसके परिवार में शादी थी। इस शादी समारोह में गांव के अरमान, लुकमान, जीशान पुत्रगण नगमा खान, शेरू पुत्र अलीम और तरमीम पत्नी अलीम घुस आए। आरोपितों ने आते ही गाली गलौच करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने लोगों के साथ मारपीट की। इस मारपीट में कई लोगों को चोटे आई हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।