करंट के झटके से बुझ गया घर का इकलौता चिराग
क्षेत्र के गांव बुकलाना में शुक्रवार की देर रात करंट के झटके ने एक किशोर की जान ले ली। किशोर दो बहनों को इकलौता भाई था। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:33 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 10:33 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। क्षेत्र के गांव बुकलाना में शुक्रवार की देर रात करंट के झटके ने एक किशोर की जान ले ली। किशोर दो बहनों को इकलौता भाई था। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
गांव बुकलाना निवासी ऋषि कुमार के दो बेटी और एक बेटा विवेक था। विवेक शुक्रवार रात छत के पास से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया और तेज झटका लगने से वह बेहोश हो गया। परिजन किशोर को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किशोर कक्षा पांच का छात्र था। उसकी मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें