Move to Jagran APP

पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने किया तेजी से विकास : बेनीवाल

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास किया है। इससे दुश्मन देश पसोपेश में पड़ गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी जी की योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित कराना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:09 AM (IST)
पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने किया तेजी से विकास : बेनीवाल
पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने किया तेजी से विकास : बेनीवाल

जेएनएन, बुलंदशहर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास किया है। इससे दुश्मन देश पसोपेश में पड़ गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी जी की योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित कराना चाहिए। इस मौके पर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संगीत कुमार सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

नगर में शिकारपुर रोड पर स्थित इंटर कालेज मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि आज देश मजबूत हो रहा है। पड़ोसी शत्रु देश अब भारत की बढ़ती ताकत के सामने स्वयं को बौना महसूस करने लगे है। पीएम मोदी ने देश में अनेक योजनाओं का प्रारंभ कर जनता को लाभान्वित किया है। गरीबों के मकान बनाए गए, उपचार के लिए आयुष्मान योजना चलाई, किसान सम्मान निधि, महिलाओं के सम्मान में उज्ज्वला योजना चलाई गई। देश के हर वर्ग के सम्मान में काम किया जा रहा है। देश का आमजन मोदी युग में स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। विपक्षी पार्टियों को अब विरोध के मुद्दे तलाश करने पड़ रहे हैं। इस मौके पर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संगीत कुमार सिंह गुग्गी बाबू भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष बेनीवाल ने गांव बिचौला के निकट बुलंदशहर मार्ग पर चौ. अतुल कुमार सिंह द्वारा अपने पिता चौ. श्यौराज सिंह एडवोकेट की स्मृति में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक संजय शर्मा, नवल किशोर गर्ग, मान सिंह गोस्वामी, देवेंद्र भारद्वाज, अजय त्यागी, संजय माहेश्वरी, प्रशांत वशिष्ठ, डा. सुधीर अग्रवाल, लोकेश चौधरी, राजीव बंसल, हिमांशु मित्तल, दीपक दुल्हेरा, पवित्र कौशिक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.