Move to Jagran APP

वेबिनार के माध्यम से छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर सिखाए

देवनागरी महाविद्यालय में नारी शक्ति सुरक्षा कार्यक्रम के तहत वेबिनार आयोजित की गई जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल मुंबई में तैनात उपनिरीक्षक वसीम अहमद ने आत्मरक्षा के गुर बताए। उन्होंने कहा कि अजनबी व्यक्तियों के साथ मित्रता ना करें। बालिकाओं को आत्मरक्षा का मूल सिद्धांत पता होना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
वेबिनार के माध्यम से छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर सिखाए

बुलंदशहर, जेएनएन। देवनागरी महाविद्यालय में नारी शक्ति सुरक्षा कार्यक्रम के तहत वेबिनार आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल मुंबई में तैनात उपनिरीक्षक वसीम अहमद ने आत्मरक्षा के गुर बताए। उन्होंने कहा कि अजनबी व्यक्तियों के साथ मित्रता ना करें। बालिकाओं को आत्मरक्षा का मूल सिद्धांत पता होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि वे अपने बच्चों से दोस्ताना संबंध रखें और समाज में घटने वाली घटनाओं के बारे में चर्चा करें। अभिभावक बच्चों के मित्रों के बारे में भी जानकारी रखें। उन्हें बच्चों की तकनीकी के माध्यम से लोकेशन पता करना पता करते रहना चाहिए। बालिकाओं को स्वयं का मनोबल ऊंचा रखना होगा। उन्हें यूट्यूब के माध्यम से आत्म सुरक्षा तथा मार्शल आर्ट की ट्रेनिग लेनी चाहिए। महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बालिकाओं को अपराध के लिए चुप्पी तोड़ने और आवाज उठाने के लिए कहा। प्राचार्या डा. ममता शर्मा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक रहने की नसीहत दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.