Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सिखाएं संगठनात्मक दक्षता के गुण

भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक दक्षता के गुण विकसित करने के लिए गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 11:21 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सिखाएं संगठनात्मक दक्षता के गुण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सिखाएं संगठनात्मक दक्षता के गुण

बुलंदशहर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक दक्षता के गुण विकसित करने के लिए गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

loksabha election banner

वीडियो कांफ्रेसिंग कार्यशाला को में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन समझाना ही कार्यकर्ता निर्माण है। सकारात्मक मानसिकता को लेकर ही प्रवास करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को अनुशासित होना चाहिए। सफल कार्यकर्ता वही है, जो अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। आपका समर्पण आपकी सफलता के सभी द्वार खोल देता है। बुलंदशहर विधानसभा में उपचुनाव होना है। उन्होंने बताया कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत के आगे कोई दल टिक नहीं पाएगा। जनसंघ के गठन और उसके बाद विचारधारा की लड़ाई में कैसे जनसंघ से भाजपा तक का सफर तय हुआ, इसकी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजाना नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी की भूमिका पर भी चर्चा की। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, नागेंद्र प्रधान, शरद त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष गौरव मित्तल, कुलदीप चौधरी आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.