खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाओं को मिलता है मंच
जेएनएन बुलंदशहर नगर के धमैड़ा अड्डा स्थित प्रिस बैडमिटन अकादमी में शनिवार को दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उदघाटन भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मंत्री प्रोफेसर किरनपाल सिंह फीता काट कर किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में गैर जनपदों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे।
जेएनएन: बुलंदशहर : नगर के धमैड़ा अड्डा स्थित प्रिस बैडमिटन अकादमी में शनिवार को दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उदघाटन भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मंत्री प्रोफेसर किरनपाल सिंह फीता काट कर किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में गैर जनपदों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। पूर्व मंत्री प्रोफेसर किरनपाल सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से प्रतिभा निखर कर आती है। युवाओं को बढ़चढ़ कर खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। अकादमी संचालक प्रिस चौधरी ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन जनपद समेत पीलीभीत, मुरादाबाद, बरेली, गाजियाबाद से 100 से अधिक खिलाड़ियो ने भाग लिया। इस दौरान मनोज बेरी, इंसाद पहलवान,मीर सिंह वरूण चौधरी, विश्वजीत अभिनव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रथम दिन जनपद समेत पीलीभीत, मुरादाबाद, बरेली, गाजियाबाद से 100 से अधिक खिलाड़ियो ने भाग लिया।
विनीता बनी मिस फेयरवेल, शिवानी मिस इन्टेलीजेन्ट
बुलंदशहर: सत्तो देवी कन्या हाईस्कूल औरंगाबाद में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग की छात्राओं ने सीनियर वर्ग की छात्राओं को फेयरवेल पार्टी देकर विदा किया।
कॉलेज के प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा ने माँ सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। प्रधानाचार्य कमलेश देवी ने बताया कि विनीता को मिस फेयरवेल, शिवानी को मिस एन्टीलेजेंट, संध्या को मिस सिनशियर, सिमरन को मिस रेगुलर और मोनिका को मिस डांसर चुना गया। बाद में सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा, उषा शर्मा, जगदीश सिंह, शिखा विमल, मीनू, गुलशन सैफी, सुधा देवी, रिहाना सैफी, प्रीति, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।