पौधारोपण करने के साथ देखरेख की लें जिम्मेदारी
खुर्जा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कई संस्था के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया और लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी भी लेने की अपील की गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कई संस्था के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया और लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी भी लेने की अपील की गई।
मंगलवार को क्षेत्र में पेड़ वाले अंकल के नाम से पहचाने जाने वाले राघवेंद्र चौधरी टीम के साथ जंक्शन मार्ग पर पौधारोपण अभियान चलाया। विधायक विजेंद्र सिंह ने जामुन का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद राघवेंद्र चौधरी ने टीम के साथ जंक्शन मार्ग पर 31 पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधे की देखरेख करना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। दूसरी तरफ गांव मुनि में हम हैं ना संस्था के कार्यकर्ता ने वातावरण को सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी ने गांव मुनी, क्योली, हजरतपुर, खुर्जा नगर आदि स्थानों पर पौधारोपण किया। वहीं नव भारत सामाजिक विकास संस्था और नेहरू युवा केंद्र द्वारा भी पौधारोपण किया गया।