अंतिम दौर में गन्ना पेराई, वेव शुगर मिल 15 से गेट-फ्री
पेराई क्षमता के अनुसार गन्ना न मिलने के चलते चीनी मिलों की चिमनी अब ठंडी पड़ने लगी हैं। चारों चीनी मिल की गन्ना चेन ठिठक-ठिठक कर चल रही हैं। पन्नीनगर स्थित वेव शुगर मिल ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में पेराई बंद करने का पहला नोटिस जारी कर दिया है।
बुलंदशहर, जागरण टीम। पेराई क्षमता के अनुसार गन्ना न मिलने के चलते चीनी मिलों की चिमनी अब ठंडी पड़ने लगी हैं। चारों चीनी मिल की गन्ना चेन ठिठक-ठिठक कर चल रही हैं। पन्नीनगर स्थित वेव शुगर मिल ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में पेराई बंद करने का पहला नोटिस जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि वेव शुगर मिल 15 अप्रैल से गेट-फ्री हो जाएगा और तीन-चार दिन बाद पेराई सत्र बंद कर दिया जाएगा।
गन्ना पेराई सत्र के लिए इस बार मौसम काफी अनुकूलित रहा है। लगातार बारिश न होना चालू पेराई सत्र के लिए मुफीद रहा। गत वर्ष पेराई सत्र के दौरान तीन बार चीनी मिलों को ब्रेक लेना पड़ा था, लेकिन इस बार पेराई सत्र शुरू होने के बाद चीनी मिलों ने एक बार भी ब्रेक नहीं लिया। ऐसे में इस बार 15 से 20 दिन पूर्व ही समस्त गन्ने की पेराई कर ली जाएगी। गत वर्ष 15 मई तक चीनी मिलों में पेराई जारी थी। गत वर्ष 2.19 लाख कुंतल गन्ने की पेराई चारों चीनी मिलों ने की थी, जबकि रविवार तक चीनी मिलों ने 2.05 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर ली है। जनपद के किसानों के खेतों में मात्र 14 लाख कुंतल ही बाकी रह गया है। चीनी मिलों पर 272 करोड़ बकाया
चीनी मिल : पेराई : भुगतान : बकाया
वेव शुगर मिल : 10594.82 : 4020.52 : 6574.30
साबितगढ़ चीनी मिल : 28230.80 : 21994.06 : 6236.74
अनामिका चीनी मिल : 17053.29 : 9718.27 : 7335.02
अनूपशहर चीनी मिल : 10153.50 : 3091.81 : 7061.69
(नोट बकाया भुगतान के आंकड़े लाख रुपये में है) इन्होंने कहा
वेव शुगर मिल ने पेराई सत्र बंद करने का पहला नोटिस जारी कर दिया है। 15 से गेट फ्री कराया जाएगा। क्षेत्र के किसानों के पास जो भी गन्ना खेतों में खड़ा है वेव शुगर मिल पर बगैर पर्ची के तौल करा सकते हैं। अभी अन्य चीनी मिलों ने नोटिस जारी नहीं किया है।
-डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी