Move to Jagran APP

विकास की नई पटकथा लिख रहे हैं योगी

जेएनएन बुलंदशहर भारतीय जनता पार्टी ने जिले की सात विधान सभाओं में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विधायकों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 11:23 PM (IST)
विकास की नई पटकथा लिख रहे हैं योगी
विकास की नई पटकथा लिख रहे हैं योगी

जेएनएन, बुलंदशहर : भारतीय जनता पार्टी ने जिले की सात विधान सभाओं में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विधायकों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

डीएवी तिराहा स्थित भाजपा के पुराने जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांसद डा. भोला सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश आज विकास की गाथा लिख रहा है। आम आदमी आज शकुन महसूस कर रहा है। सदर विधायक उषा सिरोही ने कहा कि योगी सरकार में गरीब, किसान और मजदूरों के कल्याण के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं को लाभ मिल रहा है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। व्यापारी आज अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व मंत्री चौधरी किरण पाल सिंह ने कहा कि भाजपा में हर वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। एक्सप्रेस-वे व नई सड़कों के जाल ने प्रदेश के विकास को गति प्रदान की है। इसके बाद भाजपा के पहले जिला अध्यक्ष एमपी शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाजसेवी करा रहा निजी खर्चे पर गांव में विकास कार्य

बुलंदशहर, एक ओर जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग विकास कार्य कराने को लेकर अधिकारियों के चक्कर काटते रहते हैं। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव सिरोधन में समाजसेवी संजय यादव निजी खर्चे पर गांव में विकास कार्य कराकर नयी इबारत लिख रहे हैं। इससे समाजसेवी द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

ग्रामीण रामपाल सिंह, किरनपाल सिंह, शिवकुमार, रोहित, कृपाल सिंह, कैप्टन रामपाल सिंह, नरेश, ओमप्रकाश यादव ने बताया कि समाजसेवी संजय यादव पिछले चार वर्षों से समाज सेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके द्वारा अभी तक गांव में प्रकाश व्यवस्था, शमशान घाट परिसर में बरामदे का निर्मांण कार्य, गांव स्थित आदर्श विद्यालय परिसर में आर्थिक मदद देकर कक्ष का निर्माण कराया गया है। बताया कि गांव में स्थित पुराने हो चुके खुले कुए से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी। इसके लिए समाजसेवी ने नीजि खर्चे से पर इस पुराने कुएं को लोहे के जाल से ढ़कवा दिया गया। समाजसेवी संजय यादव ने बताया कि वह हरियाणा के फरीदाबाद में लेबर कान्ट्रेक्टर हैं। वह पिछले तीन वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ऐसे कार्य करने से आत्मसंतुष्टि के साथ आत्मबल की वृद्धि होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.