कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को सौंपा ज्ञापन
जिला युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कांग्रेस के युवा पदाधिकारियों को तुंरत रिहा कराने की मांग की है।
बुलंदशहर, जेएनएन। जिला युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कांग्रेस के युवा पदाधिकारियों को तुंरत रिहा कराने की मांग की है।
जिला युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पौरूष शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपा। पौरूष शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के नेतृत्व में 22 कार्यकर्ता अलीगढ़ में बेरोजगार दिवस पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष सहित 22 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। सरकार बेरोजगार और गरीबों की आवाज उठाने वाले कांग्रसियों का दमन कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष सहित 22 कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाएं। इस दौरान आरिफ कुरैशी, सुभाष गांधी, राकेश भाटी, गौरव पाराशर मौजूद रहे।