Move to Jagran APP

रफ्तार ने ली दो की जान, चार गंभीर

कोतवाली देहात की चोला चौकी क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां के समीप शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। मरने वालों में एक और तीन घायल जनपद हाथरस के रहने वाले हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:02 AM (IST)
रफ्तार ने ली दो की जान, चार गंभीर
रफ्तार ने ली दो की जान, चार गंभीर

बुलंदशहर, जेएनएन। कोतवाली देहात की चोला चौकी क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां के समीप शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। मरने वालों में एक और तीन घायल जनपद हाथरस के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

जनपद हाथरस के थानाक्षेत्र सहसऊ के गांव दादवपुर निवासी रामविलास (45) पुत्र रामवीर, अनेक और तारा पुत्रगण चरण सिंह, सतबीर पुत्र रईसपाल पिकअप में बुग्गी लेकर सिकंदराबाद से अपने गांव जा रहे थे। पिकअप गाड़ी वीर सिंह पुत्र खचेड़ू निवासी वाजिदपुर खुर्जा देहात चला रहा था। जबकि वाजिदपुर का ही एक युवक गाड़ी पर सहायक के रूप में चल रहा था। गांव शाहपुर कलां के पास तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चोला चौकी इंचार्ज आनंदवीर सिंह ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि रामविलास और वीर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि बाकी का उपचार चल रहा है।

कम रफ्तार होती तो बच जाती जान

पुलिस ने बताया कि गाड़ी की स्पीड अधिक थी। घायलों ने बताया कि अचानक गाड़ी के सामने कोई वाहन आया। चालक ने गाड़ी को कंट्रोल करने का प्रयास किया तो वह पलट गई और हादसा हो गया। कम स्पीड होती तो गाड़ी कंट्रोल हो सकती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.