Move to Jagran APP

बुलंदशहर के पॉटरी उत्पाद देखकर चकित हुए सिक्किम के राज्यपाल गंगाप्रसाद Bulandshahar News

सिक्किम के राज्यपाल गंगाप्रसाद शनिवार को निजी कार्याक्रम में भाग लेने के लिए बुलंदशहर पहुंचे। खुर्जा के पॉटरी उत्पाद पर हुई नक्काशी देखकर राज्यपाल चकित रह गए।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 04:23 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 04:23 PM (IST)
बुलंदशहर के पॉटरी उत्पाद देखकर चकित हुए सिक्किम के राज्यपाल गंगाप्रसाद Bulandshahar News
बुलंदशहर के पॉटरी उत्पाद देखकर चकित हुए सिक्किम के राज्यपाल गंगाप्रसाद Bulandshahar News

बुलंदशहर, जेएनएन। सिक्किम के राज्यपाल गंगाप्रसाद शनिवार को निजी कार्याक्रम में भाग लेने के लिए बुलंदशहर पहुंचे। राजघाट पहुंचने से पहले राज्यपाल बुलंदशहर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कुछ देर के लिए भी रूके। यहां जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्व लिखित पुस्तक एवरेस्ट और खुर्जा पॉटरी के प्रचार प्रसार के लिए खुर्जा पॉटरी का उत्पाद उन्हें भेंट किया। खुर्जा के पॉटरी उत्पाद पर हुई नक्काशी देखकर राज्यपाल चकित हुए और उन्होंने डीएम से उत्पाद और उद्योग के संबंध में काफी देर तक जानकारी भी ली। इसके बाद करीब 11.30 बजे राज्यपाल नरौरा-राजघाट स्थित महर्षि दयानन्द संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित रजत जयन्ती समारोह में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बालिका शिक्षा, स्वच्छता आदि को लेकर अपने विचार प्रकट किए।  

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.