Move to Jagran APP

जन्माष्टमी के लिए जमकर हुई खरीदारी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने बाजार में सजी दुकानों से लडडू गोपाल की प्रतिमा के साथ साथ नई पोशाक भी खरीदी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:04 AM (IST)
जन्माष्टमी के लिए जमकर हुई खरीदारी
जन्माष्टमी के लिए जमकर हुई खरीदारी

बुलंदशहर,जेएनएन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने बाजार में सजी दुकानों से लडडू गोपाल की प्रतिमा के साथ साथ नई पोशाक भी खरीदी। इस दौरान बाजार में काफी चहल पहल रही। बुधवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी पर्व है। इस दौरान घरों में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को लेकर नगर के मीना बाजार, बड़ा बाजार, घंटा घर सहित कई स्थानों दुकानें सजाई गई। जिन पर पोशाक और मूर्तियां खरीदने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, व्रत को देखते हुए किराना की दुकानों से लोगों ने फलहारी सामान की खरीदारी भी की। नहीं निकलेगी भगवान कृष्ण की पालकी

loksabha election banner

संवाद सूत्र, दानपुर: कोरोना काल में नगर में इस बार भगवान कृष्ण की पालकी नहीं निकलेगी। एलआइयू और प्रशासनिक अधिकारियों ने कमेटी के पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

दरअसल, जन्माष्टमी के अगले दिन नगर में भगवान कृष्ण की पालकी निकलती थी। युवा अपने कांधे पर पालकी रखकर नगर भ्रमण कराते थे। जिसकी शुरुआत राधाकृष्ण मंदिर से होती थी। युवा घंटा और शंख की ध्वनि के साथ कीर्तन करते थे। इससे पूर्व मंदिर पर रात में जगराता होता था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिकारियों ने सभी आयोजन निरस्त करा दिए हैं। फोटो :59:श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व की तैयारियों में जुटे कस्बे वासी

अनूपशहर: नगर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारी तेज हो गई है। बाजारों में दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण की साज-सज्जा का महिलाओं और युवतियों ने सामान खरीदा। मुख्य बाजार के साथ पुस्त मंडी में आधा दर्जन दुकानों को आकर्षक तरीकों से सजाया गया। मंदिरों की सजावट की जा रही है। शारीरिक दूरी को ध्यान में रखकर अपने घरों में भी झांकियां सजाई जाएगी। बिहारी जी मंदिर के पुजारी पं.विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.