Move to Jagran APP

विशेष सफाई अभियान से चमका शीतल गंज, साफ-सुथरी हुईं गली

जेएनएन बुलंदशहर दैनिक जागरण आपके द्वार अभियान के अंतर्गत वार्ड-30 के कई क्षेत्र चकाचक हो गए। शाम को नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई की कमान संभाली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 11:16 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 11:16 PM (IST)
विशेष सफाई अभियान से चमका शीतल गंज, साफ-सुथरी हुईं गली
विशेष सफाई अभियान से चमका शीतल गंज, साफ-सुथरी हुईं गली

जेएनएन, बुलंदशहर : दैनिक जागरण आपके द्वार अभियान के अंतर्गत वार्ड-30 के कई क्षेत्र चकाचक हो गए। शाम को नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई की कमान संभाली। शीतल गंज में गलियों व नालियों की सफाई के साथ चूने का छिड़काव किया गया। लोगों ने सफाई अभियान की जमकर सराहना की। दैनिक जागरण आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ईओ मनोज कुमार रस्तोगी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीम गुरुवार को वार्ड-30 के मोहल्ला शीतल गंज पहुंची। ईओ ने हरी झंडी दिखा कर विशेष सफाई अभियान शुरू कराया। शीतल गंज की नालियों से कूड़ा निकालने के साथ ही कर्मचारी रिक्शा में कूड़ा उठाते हुए विशेष अभियान में जुटे रहे। सड़कों पर झाडू लगाकर जगह-जगह एकत्र किए गए कूड़े को भी कर्मचारियों ने उठाया। कूड़ा उठाए गए स्थलों पर चूने और एंटी लारवा का छिड़काव किया। दुकानों और घरों के बाहर भी कर्मचारी चूने का छिड़काव किया। लोगों ने ईओ से खाली पड़ प्लाट में कूड़ा डालने और एंटी लावा का छिड़काव नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई। नियमित एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग करने की मांग उठाई। नालियों की सफाई ठीक प्रकार से नहीं होने के कारण गलियों में जलभराव होने समेत अनेकों समस्या रखी। ईओ ने लोगों को शीघ्र ही सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

..

बोले लोग

दैनिक जागरण ने वार्ड-30 में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की जो पहल की है। वह काफी सराहनीय है।

- गोपाल सिंह, शीतल गंज

..

नालियों से कूड़े को निकालकर उसका तत्काल उठान कराया गया, यह बात काफी अच्छी रही। कूड़े के स्थल पर चूना का छिड़काव भी हुआ।

- राजेन्द्र कुमार, शीतल गंज

..

दैनिक जागरण आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से नगरपालिका की टीम ने नाली और गलियों की अच्छी तरह से साफ- सफाई कर शीतल गंज चमका दिया।

- मंजू पालीवाल, शीतल गंज

..

जागरण का सफाई अभियान कार्यक्रम सराहनीय पहल है। जागरण आपके द्वार कार्यक्रम लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करता रहता है।

- नीतू सेठी, शीतल गंज

इन्होंने कहा..

दैनिक जागरण के अभियान के तहत वार्ड-30 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कूड़ा प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ताकि पालिका के कर्मचारी कूड़े का ठीक प्रकार से निस्तारण करा सकें।

- मनोज कुमार रस्तोगी, ईओ नगर पालिका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.