गौतमबुद्धनगर को जोड़ने वाली सभी सीमाएं सील
गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद में कोरोना से बचाव को लेकर किए गए लॉकडाउन को लेकर सिकंदराबाद बार्डर पर सीमाएं सील कर दी गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद में कोरोना से बचाव को लेकर किए गए लॉकडाउन को लेकर सिकंदराबाद बार्डर पर सीमाएं सील कर दी गई। रात्रि नौ बजे ही पुलिस पिकेट लगाकर बैरिकेडिंग लगा दी गई। केवल जरूरी आवश्यकता ले जाने वाले वाहनों व बीमार लोगों को आने जाने की छूट दी गई।
सिकंदराबाद क्षेत्र अधिकांश तय गौतमबुद्धनगर जनपद की सीमा से सटा हुआ है। जिसमें एनएच-91 स्थित औद्योगिक क्षेत्र से आगे दादरी थाना, दनकौर रोड के कंलिगा आइटीआइ के आगे दनकौर थाना, गेसूपुर गांव से आगे जारचा थाना सभी गौतमबुद्धनगर सीमा में आते हैं। गौतमबुद्धनगर सीमाओं से जोड़ने वाले मार्ग पर स्थानीय पुलिस द्वारा रविवार की रात नौ बजे ही बैरिकेडिंग करा दी। कोतवाली निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि केवल पेट्रोल, डीजल, खाद्यान्न वस्तु के साथ एंबुलेंस अथवा मरीजों को उपचार हेतु जाने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। यह सीमाएं 25 मार्च की रात नौ बजे तक सील रहेंगी।
निजी वाहनों में सवार होकर आते रहे लोग
सीमाएं सील होने के बाद उत्तर प्रदेश की परिवहन सेवा व निजी बसों का संचालन बंद रहा। सिकंदराबाद में दादरी, दनकौर, जेवर व गुलावठी हापुड़-मेरठ जाने वाली निजी बस सेवाएं बंद रही। गौतमबुद्धनगर में हुए लॉकडाउन को लेकर विभिन्न गांवों से पैदल की लोग सिकंदराबाद पहुंचे। दादरी की ओर से आने वाले एलपीजी सिलेंडर के ट्रक हो या मैजिक वाहन उनमें सवार लोग छतों से होकर सिकंदराबाद की ओर आए। यही नहीं दादरी के विभिन्न गांवों जाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में हुई सीमा सील के बाद विभिन्न गांवों से होकर लोग आते जाते रहे। टोल प्लाजा पर सुबह भीड़, बाद में एक्का दुक्का वाहन गुजरे
एनएच-91 स्थित टोल प्लाजा पर रविवार को सायं पांच बजे तक मात्र छह सौ वाहनों ने आवागमन किया, वहीं रविवार को वाहनों की संख्या तीन हजार के पार पहुंची। गौतमबुद्धनगर की सीमाओं को जोड़ने के लिए टोल प्लाजा अवैध सवारी स्टेंड बना रहा। जहां सिकंदराबाद व दादरी से आने जाने वाले मैजिक समेत विभिन्न निजी वाहनों के लिए टोल प्लाजा अवैध वाहन स्टैंड बना रहा।