सपा को जनसमर्थन से भाजपा समेत अन्य पार्टियों में बौखलाहट
बुलंदशहर जेएनएन। नगर के एक मैरिज होम में समाजवादी पार्टी का बूथ कमेटी सत्यापन कार्यक्रम सं
बुलंदशहर, जेएनएन। नगर के एक मैरिज होम में समाजवादी पार्टी का बूथ कमेटी सत्यापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा समेत अन्य कुछ पार्टियों में बौखलाहट पैदा हो गई है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश शर्मा ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के साथ साथ लूट,हत्या, डकैती, बलात्कार का ग्राफ ऊपर उठ रहा है। इससे पूर्व नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद गाजी, असद नकवी, अमर सिंह बघेल आदि ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। इस कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन महेश यादव, फिरोज सैफी, आबिद नकवी आदि उपस्थित रहे।
जिला युवा इकाई गठित कर दायित्वों की शपथ दिलाई
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : मोती बाग में व्यापारी सुरक्षा फोरम ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें युवा जिला इकाई का गठन करते हुए गौरव जिदल को अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह को महामंत्री, भावेश आहूजा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और भरत शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान संरक्षक शिवनारायण बंसल ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिला प्रभारी रविद्र गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में लाल कुआं इकाई का भी गठन किया गया। जिसमें कृष्ण कुमार शर्मा को अध्यक्ष एवं मुकेश पाठक को महामंत्री नियुक्त किया गया। अरविद अग्रवाल को स्याना इकाई रोड का प्रभारी बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित करने के कहा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अनिल देशभक्त, अंकुर अग्रवाल, पवन गोयल, विशाल अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, अमजद आदि मौजूद रहे।